Back to Home
Sports

महादेव पीजी कॉलेज ने लॉन टेनिस में जगतपुर पीजी कॉलेज को हराकर जीता चैंपियन का खिताब

2025-12-18 14 Views 1 Shares Kashi Sandesh

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा बुधवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ब्रोचा स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस दौरान फाइनल मुकाबले में महादेव महाविद्यालय ने जगतपुर पीजी कॉलेज को पांच- एक के बड़े अंतर से हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया। इस जीत की खबर जैसे ही बरियासनपुर स्थित महादेव महाविद्यालय पहुंची छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि महादेव की उपलब्धि में आज एक और कड़ी जुड़ गई, हमें अपने खिलाड़ियों और छात्रों पर गर्व है। बधाई देने वालों में प्रथम महिला सीमा सिंह, खेल सचिव डॉ. भीम शंकर मिश्रा, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकनाथ पांडेय, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मारुत नंदन मिश्रा, अवनीश सिंह, डॉ. संजय मिश्रा, इंजीनियर आशुतोष पांडेय, विकास सिंह, मोहन सिंह, डॉ. गौरव मिश्रा आदि रहे। खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के डॉ. अमरेंद्र सिंह , डॉ. बीना ने पुरस्कृत किया।