Back to Home
Education

महादेव पीजी कॉलेज में सैकड़ो लोगों को मिला कम्बल

2025-12-15 13 Views 2 Shares Kashi Sandesh

वाराणसी। स्वर्वेद महामंदिर के तत्वाधान में गुरुवार को चिरईगांव, बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज में हजारों लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान कालेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि प्रवर संत विज्ञान देव महाराज हर वर्ष यह कल्याणकारी कार्य ग्रामीण इलाकों में करते जा रहे हैं। इसके पूर्व जब बाढ़ आई थी तब भी संत विज्ञान देव ने ढाब में हजारों लोगों की सहायता की और उन्हें राशन तथा जरूरी सामान मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि एक तरफ अनेक नामचीन कथावाचक सिर्फ धन बटोरने में लगे हुए हैं तो दूसरी ओर पूज्य विज्ञान देव जी जैसे संत जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य भी कर रहे हैं।  इस अवसर पर मौजूद चिरईगांव के खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही भगवान की सेवा है। पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकनाथ पांडेय ने कहा कि पूज्य विज्ञान देव जी महाराज रियल संत और कल्याण के मूल भावना को जीवंत भी कर रहे हैं। डॉ. पांडेय ने कहा कि इसके पूर्व पुरनपट्टी, तरया उमरहां, डुबकियां, नरायनपुर समेत दर्जनों गांवो में लोगों को लाखों कंबल मंदिर की ओर से वितरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रथम महिला सीमा सिंह, पूर्व प्रधान देवराज पटेल, आचार्य डॉ. सुशील मिश्रा, गौरव सिंह , गोपाल यादव , डॉ. लोकनाथ पांडेय , डॉ. मारुत नंदन मिश्रा, अवनीश सिंह, अजय पांडेय, विकास सिंह, डॉ. गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।